logo

हाथरस हादसे पर सीएम चंपाई सोरेन ने जताया दुःख, शोक संवेदना के साथ कही ये बात 

CH02.jpg

रांची 

हाथरस में हुए आज हृदय विदारक हादसे पर सीएम चंपाई सोरेन ने दुःख जताया है। सीएम चंपाई ने कहा है उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का दुःखद समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।  


सत्संग के दौरान हुआ हादसा 
बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में खबर लिखे जाने तक 122 लोगों के मौत की खबर है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।

इस तरह मची भगदड़ 
प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया- हम लोग शांति सत्संग में गए थे। सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे। भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग एक दूसरे पर गिर गए। कई लोगों की जान चली गई। मेरे साथ आए कई लोगों की जान चली गई है। मैं भी दब गई थी। लगा था कि मौत हो जाएगी, लेकिन किसी तरह से बच गई।

Tags - Champai SorenHathras accidentgrief Jharkhand News